रिपोर्ट: हर्षिल सक्सेना
बारां. जाकों रखे साईंयां मार सके ना कोई। इस वाक्य को सार्थक करने वाली ही एक घटना सदर थानाक्षेत्र के उल्थी गांव में हुई हैं। यहां पार्वती नदी के समीप चट्टान के नीचे आराम कर रहे एक मजदूर पर भारी भरकम चट्टान गिर गई। घटना के बाद मौके पीआर हड़कप मच गया। सूचना मिलने पर एएसपी, तहसीलदार, सदर थानाधिकारी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गए। चट्टान के नीचे दबे युवक को पुलिस व ग्रामीणों ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाद सकुशल बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सदर थाना सीआई रामनिवास ने बताया कि कोटड़ी सुंडा निवासी बाबूलाल (40) पुत्र देवीलाल सहरिया मजदूरी का कार्य करता है। जो सोमवार को पार्वती नदी के समीप चट्टान के नीचे आराम करने के लिए लेटा हुआ था। तभी अचानक भारी भरकम चट्टान गिर गई। जिसके नीचे युवक दब गया। चीख पुकार मचाने पर आसपास नदी में मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार अब्दुल हफीज, सदर थाना सीआई रामनिवास भी जाब्ते के साथ मौके ओर पहुंचे। युवक करीब 7 घंटे तक उसके नीचे दबा रहा। गनीमत यह रही थी की यह चट्टान उसके सिर पीआर नही गिरी। युवक के पैर चट्टान में दबे रहने से युवक जूझता रहा। जानकारी मिलने पर एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम दिवांशू शर्मा भी मौके पीआर मौजूद रहे। पुलीस व ग्रामीणों ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। रात करीब करीब साढ़े 8 बजे युवक को बाहर निकला जा सका। इसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। जहा से घायल को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया वही कोटा से घायल को जयपुर रेफर किया गया जहा घायल का उपचार जारी है