आगरा, अली अब्‍बास। आगरा के पास मंसूखपुरा गांव में मंगलवार की रात को बरातियों के सामने अजब-गजब स्थिति पैदा हो गई। उन्हें बरात में लेकर गया दूल्हा पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। दूल्हे को इस तरह से भागता देख बराती भी उसके पीछे भाग लिए। वहीं, दुल्हन भी भागकर पास के खेतों में जाकर छिप गई। पुलिस ने दुल्हन को करीब आधा घंटे बाद खेतों से खोजकर निकाला। उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। दूल्‍हा बरात लेकर पहुंच गया था दरवाजे पर घटना मंसूखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की शादी कराने की जानकारी मिली। जिस पर वह पुलिस को लेकर गांव में पहुंची। पुलिस पहुंची तो देखा कि दूल्हा बरात लेकर दरवाजे पर पहुंच चुका था। दूल्हे और उसके घर वालों की नजर पुलिस पर पड़ते ही वहां से भाग गए। उसके साथ आए बरातियों को पता चला कि मामला नाबालिग की शादी का है, पुलिस उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है तो वह भी भाग निकले।