सयुंक्त माली/सैनी/कुशवाह कर्मचारी संघ द्बारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित
छीपाबड़ौद-बाराँ
जितेन्द्र कुशवाह
संयुक्त माली सैनी कुशवाह कर्मचारी संघ द्वारा फूल मालियान मंदिर पर सम्मान समारोह आयोजित कर छबड़ा नगर पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी नंदलाल सुमन व यशवंत कुशवाह का दोनों समाजों के कर्मचारियों द्वारा अक्षय तिलक माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया । संयुक्त माली सैनी कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष धनराज सुमन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गजानंद सैनी व अध्यक्षता पुरुषोत्तम लाल सुमन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश प्रसाद कुशवाह मंचासीन रहे इस अवसर पर संयुक्त माली सैनी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामचंद्र सुमन, छोटू लाल सुमन, राजाराम सुमन, चंद्र प्रकाश सुमन, बृजमोहन सुमन, सुनील सुमन, रामचरण सुमन, ललित सुमन, नंदकिशोर सुमन, सुरेंद्र कुमार मौर्य, गणेश लाल सैनी, सतपाल सैनी, राकेश सुमन एवं कुशवाह कर्मचारी संघ की ओर से भंवर लाल कुशवाह, ओमप्रकाश कुशवाह शारीरिक शिक्षक, परमानंद कुशवाह, प्रेम बिहारी कुशवाह, केदार लाल कुशवाह, जगदीश प्रसाद कुशवाह प्रधानाध्यापक, ओमप्रकाश कुशवाह अध्यापक, रमेश चंद कुशवाह, जगदीश प्रसाद शर्मा योगाचार्य आदि कर्मचारी उपस्थित रहे एवं अंत में धनराज सुमन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।