स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
- क्रिश जायसवाल, जितेन्द्र कुशवाह की संयुक्त रिर्पोट
हरनावदाशाहजी. कस्बे में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस मौके पर कस्बे के स्वामी विवेकानंद सर्किल पर लगी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहनलाल नागर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। डीएलएड छात्रध्यापक आशु मंसूरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश और समाज को नई और विकासशील दिशा की ओर अग्रसर करने में अहम योगदान दिया था। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहन लाल नागर, ग्राम विकास अधिकारी देवलाल नागर, कांग्रेस अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अरबाज खान, सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश चौरसिया, डीएलएड छात्रध्यापक आशु मंसूरी, हेमराज लोधा, विद्यालय सहायक चौथमल राठौड़, पंचायत सहायक माणक चन्द लववंशी, दिलीप धानुक आदि मौजूद रहे।