लोकेशन छबडा
रिपोर्टर माजिद राही
मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल के तत्वाधान में भादवा माह की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव बलदाऊ जी के मंदिर पर धूमधाम से मनाया।
मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल अध्यक्ष गायत्री सोनी ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फ्रेंड्स महिला क्लब की (संस्थापिका) अध्यक्ष सपना गोयल रही।
गायत्री सोनी ने बताया समाज की महिलाओं द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को कृष्ण बनाकर व महारास का आयोजन किया।
कृष्णा मधु सोनी, राधिका अंजू सोनी, शीला सोनी द्वारा अलौकिक व मनमोहन नृत्य किया गया।
हीना जोशी व उनकी श्याम टीम के सहयोग से सभी कृष्ण भक्तों ने झूमकर नृत्य किया।
बाल गोपाल कृष्ण कन्हैया प्रतियोगिता का निर्णायक सपना गोयल व हेमलता सोनी द्वारा किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर पुष्टि सोनी, द्वितीय स्थान पर
गिरिश, तीसरे स्थान पर कृष्णा सोनी विजेता रहे।
मृदुला सोनी ने बताया की यशोदा मां बनकर आई अपने कृष्णा को माखन मिश्री खिलाकर मनाने का प्रयास किया तो देवकी इस दृश्य को देखकर ह्रदय की गहराईयो को उमड़ झूमड़ के आ रहे ममता रुपी आसुओ के बादल को रोक नही पाई भले ही कान्हा को जन्म माँ देवकी ने दिया है परंतु जन्म से ही माँ यशोदा ने अपनी ममतामयी आँचल की छाँव में बड़ा किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को खूब बधाइयां बांटी व प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में रेखा सोनी, लक्ष्मी सोनी, सोनल सोनी, नीलम सोनी, क्रष्णा सोनी, मंजू सोनी, कविता सोनी, सुनीता गोयल, तृप्ति सोनी, राधे सोनी उपस्थित रही।