Spread the love

महापुरुषों के स्मारक समाज के लिए प्रेरणा पुंज – मेहता
*स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर स्वामी विवेकानंद स्मारक का भूमि पूजन समारोह संपन्न*
समरानियाँ,बाराँ – विद्या भारती द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय समरानिया के प्रांगण में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद स्मारक का भूमि पूजन समारोह आयोजित हुआ।विद्यालय के अध्यक्ष नंदकिशोर मेहता एवं प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में निर्मित होने वाले स्वामी विवेकानंद स्मारक समारोह के अतिथि रमेश चंद्र मेहता विभाग संघचालक,धनराज मालव ग्राम विकास प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत,प्रमोद कुमार राठौर जिला अध्यक्ष विद्या भारती, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वरूप नामा, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता,अशोक कुमार योगी मंत्री,राजेंद्र कुमार शर्मा सचिव एवं विद्या भारती के जिला एवं विद्यालय समितियों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्वामी विवेकानंद स्मारक का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता रमेश चंद मेहता ने कहा कि देश व धर्म के लिए कार्य करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी का स्मारक युगो युगो तक समाज को प्रेरणा देता रहेगा। विश्व वंदनीय स्वामी विवेकानंद जी ने हिंदू धर्म और संस्कृति का संपूर्ण देश में प्रचार प्रचार किया है। स्मारक निर्माण से उनके महान व्यक्तित्व से युवाओ को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।यह स्मारक पर्यावरण अनुकूल तैयार होगा जिसमें विभिन्न किस्मों के पर्यावरण अनुकूल औषधीय पौधे समाज के सहयोग से लगाए जाएंगे।विद्यालय के संरक्षक हरिचरण मेहता ने महापुरुषों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की भावी योजनाओं की से सभी को अवगत कराया।भूमि पूजन समारोह के उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया।आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख सुनील कुमार व भरत मेहता द्वारा दी गई।