लोकेशन छीपाबड़ौद ।

रिपोर्ट – प्रधान संपादक क्रिश जायसवाल

छीपाबड़ोद भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की बारां झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह छीपाबड़ोद क्षेत्र में पदयात्रा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जिसमें सांसद दिनांक 09/09/2022 को पांडू हेली (अटरू) से प्रस्थान कर छीपाबड़ोद क्षेत्र के बरावदा से रूपपुरा से अजनावर (लंच )से भगवानपुरा से टांची से टाचा से कोहनी (रात्रि विश्राम) दिनांक 10/09/ 2022 को कोहनी से गणेशपुरा से बंबोरी घाटा से दौलतपुरा (दर्शन एवं लंच पर हड़क्या बावड़ी) से पछाड़ से हरनावदा जागीर देवनारायण मंदिर हरनावदा में सायं काल आरती व समापन सांसद के साथ पदयात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, कृष्ण पाटीदार, प्रधान नरेश कुमार मीणा, उप जिला प्रमुख छीतर लाल पालरिया, जिला परिषद सदस्य प्रियंका शर्मा, प्रवीण कवर, प्रेमचंद मीणा भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी समस्त मोर्चा के अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य भाजपा समर्थित सरपंच शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष व सभी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं कि पदयात्रा में सहभागिता रहेगी।