कार्यकारिणी का विस्तार:सहकारी समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित व उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुशवाहा 6 मतो से विजय कुशवाहा पंचायत ने किया स्वागत

छीपाबड़ौद- 

छीपाबड़ौद ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह व उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुशवाह बने हैं।

निर्वाचन अधिकारी चन्दा लाल नागर ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव आज सम्पन्न हुये । उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए जिसमे सत्यनारायण कुशवाहा को मिले 9 मत वही सत्येंद्र गौतम को मिले 3 मत।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

सुबह से ही प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आए।

सहकारी समिति संचालन मंडल के सदस्य बने राघवेंद्र कुशवाहा उर्फ बबलू, मूलचंद कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, मदन मोहन कुशवाहा, बलवीर सिंह कुशवाह, गिराज बाई कुशवाह, ललिता शर्मा, अरविंद मीणा, सत्येंद्र गौतम, छगनलाल जाटव

वही कुशवाहा समाज के द्वारा कुशवाहा मंदिर पर नवनिर्वाचित कुशवाह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों का कुशवाहा मंदिर पर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मतदान केंद्र पर निर्वाचन पदाधिकारी चन्दा लाल नागर निर्वाचन अधिकारी, मतदान अधिकारी रामदयाल सेन, मनोज सेन, राजू वैष्णव, नंदकिशोर व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।