राष्ट्रीय शिक्षक संघ उप शाखा छीपाबडोद द्बारा डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई 132 वीं जयंती.
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने आज प्रातः 8:00 बजे अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 132 वी जयंती मनाई यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष धनराज सुमन द्वारा बताई गई है एवं इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवत किशोर नामदेव ने बाबासाहेब पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबासाहेब देश के महान राजनीतिक भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे वे अपने कर्मों और विचारों से सब को एक नई दिशा देने वाले महापुरुष थे और गरीबों व दलितों के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले थे इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि सूरज सालवी शिक्षा सहकारी बारां के सदस्य जमना लाल महावर मंत्री रामस्वरूप मीणा कोषा अध्यक्ष ललित किशोर चितौड़ा सभा अध्यक्ष नरेंद्र गौतम ओम सिंह भाटी चौथमल वर्मा गोकुल प्रसाद मेघवाल जगदीश प्रसाद सिराज अहमद आदि पदाधिकारी उपस्थित थे