भाजपा की संभागीय बैठक में बारां के पदाधिकारियों ने भाग लिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोटा दौरे को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दिए विशेष निर्देश
बारां। भाजपा की कोटा में आयोजित संभागीय बैठक के दौरान बारां जिले के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया| बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोटा दौरे को लेकर सभी पदाधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए विस्तृत रूप से रूपरेखा को बताया|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि बैठक में जानकारी दी गई कि 20 अक्टूबर को हाडोती का बूथ कार्यकर्ता संकल्प सम्मेलन कोटा में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे| बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कोटा में आयोजित बूथ कार्यकर्ता संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा लिया जाएगा|
इसी क्रम में 15 अक्टूबर शनिवार को झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षो व मंडल प्रभारियों की झालावाड़ जिले के खानपुर स्थित धरणीधर गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक व भावी कार्ययोजना के बारे में चर्चा करेंगे| उक्त बैठक में सांसद दुष्यंत सिंह, बारां जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा एवं बूथ अभियान जिला प्रभारी राकेश जैन भी सम्मिलित होंगे| इसी के साथ नवंबर माह में सभी मंडलों पर स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक प्रदर्शन किये जाने की योजना को भी अमलीजामा पहनाया गया तथा 17 दिसंबर को राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर जयपुर में “*4 साल प्रदेश बदहाल*” के नारे के साथ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर के लगभग एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे|
कोटा में आयोजित संभागीय बैठक के दौरान बारां भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, बुथ अभियान के जिला प्रभारी राकेश.जैनपूर्व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ,पूर्व जिला प्रमुख नंद लाल सुमन व सारिका सिंह चौहान,पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल , जिला महामंत्री हरगोविंद जैन ,ब्रह्मानंद शर्मा, मजीद मलिक कमांडो आदि ने भाग लिया| संभागीय बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के अलावा सांसद सीपी जोशी, ने भी अपने विचार व्यक्त किये।प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, विधायक चंद्रकांता मेघवाल ,कोटा शहर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत सोनी व कोटा जिला संगठन प्रभारीआदि भी मंचासीन रहे।