लोकेशन शाहाबाद
रिपोर्टर भुवनेश भार्गव
सोमवार को राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ ग्राम पंचायत मझारी में सरपंच सरोज सहरिया एवं उप सरपंच साहबसिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। संस्था प्रधान कन्हैया लाल मेहता ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। खेल प्रतियोगिता टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षक रेवती प्रकाश नागर द्वारा खो-खो कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। खेल प्रतियोगिता शुभारंभ समारोह में ग्राम पंचायत मझारी के समस्त विद्यालय के संस्था प्रधान महोदय एवं वार्ड पंच सभी उपस्थित हुए गोपाल गिर, जानकी लाल राठौर, कल्याण, भागवती वार्ड पंच मुक्ति बाई मेहता देवेंद्र शर्मा अरविंद मेहता स्थानीय विद्यालय की संतोष सहरिया दीवान जगदीश मेहता एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा मंच संचालन ख्याली चंद मेहता ने किया।