भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी जनवरी 2023 का आयोजन बड़ी धूमधाम से रोहट जिला पाली राजस्थान में होने जा रहा है। यह विशाल जंबूरी आयोजन दिनांक 4 जनवरी 2023 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2023 तक चलेगा। स्काउटर गणेश कुमार वर्मा वरिष्ठ अध्यापक ने बताया कि इस जंबूरी में पड़ोसी देशों के अंतर्राष्ट्रीय स्काउट्स गाइड भी भाग लेंगे। देश और विदेश से लगभग 35000 स्काउट्स इस जंबूरी में अपने करतब तथा प्रतिभाएं दिखाने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्काउट्स व गाइड्स के द्वारा में विभिन्न राज्यों के नृत्य, स्वांग और विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। जिसमें बारां जिले का सहरिया स्वांग भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 18वीं जंबूरी के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देश के आला अधिकारी सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विशिष्ट अतिथि व्यक्तित्व पधारेंगे। कार्यक्रमों की श्रंखला में व्यक्तिगत गतिविधियां, विंग गतिविधियां, ग्रुप गतिविधियां, जंबूरी अवार्ड गतिविधियां, स्टेट गेट ,कैंप क्राफ्ट , बैंड , कैंप फायर, व्यायाम प्रदर्शन ,लोक नृत्य, कलर पार्टी, स्काउट गाइड कला का प्रदर्शन, पायनियरिंग प्रोजेक्ट ,फूड प्लाजा ,झांकी प्रदर्शन ,सामुदायिक प्रोजेक्ट, झांकी, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज , स्किल ओ रामा, रंगोली, राज्य प्रदर्शनी, जंबूरी में सामाजिक कुरीतियां , एथेनिक फैशन शो ,पेट्रोल इन काउंसिल मनोरंजक गतिविधियां ,रूट मार्च, यूथ इन एक्शन, ग्रुप लीडर संगोष्ठी, यूथ फोरम ,प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, ट्रेनिंग मीटिंग ,हिमालय वुडबैज होल्डर मीट, सामुदायिक सेवा कार्य ,राजस्थान दिवस, रक्तदान शिविर ,नेत्र दान शिविर, जंबूरी मीडिया टीम ,प्रदर्शनी राजस्थान नाइट ,योगा, अदला-बदली कॉर्नर, प्रार्थना सभा आदि रोचक हैं।यह विशाल जंबूरी कार्यक्रम संपूर्ण भारत को एक सूत्र में जोड़ने व विविधता में एकता का परिचायक है। जहां पर विभिन्न देशों और और भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की झलक दिखाई जाएगी। यह कार्यक्रम *शांति के साथ उन्नति* का द्योतक है। स्काउट व गाइड जंबूरी 2023 हमारे प्रांत राजस्थान में 65 वर्ष बाद होने जा रही हैं। राजस्थान में सन 1956 में जयपुर में दूसरी राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन किया गया था। अब 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी करने का दूसरा मौका राजस्थान के पाली जिले को मिलने जा रहा है। सर्वप्रथम विश्व जंबूरी1920 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की गई थी। ऐसे कार्यक्रम में छीपाबड़ोद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने स्टाफ साथियों सूरजभान जी , शिवराज जी भार्गव, ललित मालव, अनूप गौतम आदि के साथ धूमधाम से तिलक लगाकर हरी झंडी दिखाकर स्काउट दल को प्रभारी गणेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में रवाना किया और बालकों को भ्रातृत्व भाव, विश्वसनीयता, वफादारी, प्रकृति प्रेम ,राष्ट्रीय भावनात्मक एकता, बौद्धिक ,शारीरिक विकास करने का निर्देशन दिया।
Home Breaking News राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद से 43 वर्ष बाद18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में...