रफीक सहारा बने कांग्रेस सेवादल छबड़ा के ब्लॉक अध्यक्षअखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई जी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की मंशा के अनुरूप जिला बारां कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने के लिये जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव की अनुशंसा पर रफीक सहारा को कांग्रेस सेवा दल छबड़ा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। एवं शीघ्र कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिये हैं नव नियुक्त अध्यक्ष रफीक सहारा ने बताया कि जो जिममेदारी उन्हें पार्टी ने दी है उस पर खरा उतरते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे सहारा को अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक करण सिंह राठोड़, पीसीसी सदस्य निजामुद्दीन खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रेवती गेरा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, औकाफ कमेटी के सदर अतीक भारती, पूर्व पार्षद शकील अहमद, ईदगाह कमेटी के सदर ज़हूर हाशमी, आसिफ अली, आलम मंसूरी, ज़फ़र शेख ठेकेदार, अमजद राइन सहित कई कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस के उच्च नेतृत्व का आभार जताया है।