लोकेशन छीपाबड़ौद
रिपोर्ट – प्रधान संपादक क्रिश जायसवाल
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर केलखेडी छीपाबडौद में हॉकी के महान जादूगर के नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।विद्यालय के खेल प्रभारी कोमल वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण से दो वर्ष बाद विद्यालयों के खेल मैदानों में खिलाड़ी शोभायमान होकर खेल एथलेटिक्स के साथ विभिन्न भारतीय पारंपरिक खेलों में भाग लिया।राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिशु वाटिका,प्राथमिक,उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक कुल चार वर्गो की रचना की गयी है। सभी वर्गो में खो खो,कबड्डी,कांचा,गिल्ली डंडा,आंख मिचौली,सतोलिया,सांप सीढी,अंताक्षरी,बोरी दौड़,तिगड़ी जैसे देशी खेलों का आयोजन किया गया।खेल दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन लेकर रविवार विद्यालय के आचार्य , दीदियो ने विभिन्न खेलों की रचना कर ली थी आज भैया बहिनों को खिलाड़ी वेश में बुलाया गया था दिन भर खेल प्रतियोगिता का आयोजन बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भैया बहिनों का चयन किया गया चयनित भैया बहिन जिला स्तर की प्रतियोगिता में 3 सितम्बर से 4 सितम्बर 2022 तक बारां में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे | यह जानकारी प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर द्वारा दी गई |