मेघवाल युवासंघ ने मनाई अम्बेडकर जयंती।
बारां। 14 अप्रैल भारतीय मेघवाल युवासंघ द्वारा सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल व जिला उपाध्यक्ष शिवराज मेघवाल की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई।प्रवक्ता आकाश मेघवाल व छात्रनेता कुलदीप मेघवाल ने बताया की सभी युवाओं ने अम्बेडकर सर्किल स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।जिला महासचिव जोधराज मेघवाल व छात्रसंघ सँयुक्त सचिव अरविंद मेघवाल ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य हरीओम मेघवाल, राजेश मेघवाल,प्रदीप मेघवाल, सुरेंद्र मेघवाल आदि उपस्थित रहे।