मेघवाल युवासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल का रावतभाटा व चितौडगढ पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत।

बारां। 18 अप्रैल भारतीय मेघवाल युवासंघ राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल के प्रथम बार रावतभाटा पहुँचने पर समाज बंधुओं द्वारा गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण व साफ़ाबन्धी कर स्वागत अभिनन्दन किया।जिला उपाध्यक्ष शिवराज मेघवाल व महासचिव जोधराज मेघवाल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल ने रावतभाटा पहुँचते ही सर्वप्रथम अम्बेडकर सर्किल स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज के युवाओं से सामाजिक कुरुतियों को मिटाने व नशा मुक्ति को लेकर जोर दिया व प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर युवाओं को जोडने का आग्रह किया।साथ ही रावतभाटा से चितौड़गढ़ पहुँचने पर जगन्नाथ मेघवाल व सावा सरपंच कालूराम मेघवाल की अगुवाई में बाबा रामदेव मंदिर पर दुपट्टा व साफाबन्धी कर स्वागत किया।चितौड़गढ़ में ग्राम पंचायत सावा व नारायणखेड़ा में भी युवाओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल का स्वागत किया गया।इस दौरान नगर अध्यक्ष दीपक मेघवाल, छात्र नेता कुलदीप मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष शिवराज, महासचिव जोधराज,राजेश मेघवाल, देवेन्द्र मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि लखन मेघवाल उपस्थित रहे।