छबड़ा। आगामी 3 नवंबर को श्रीबड़ां बालाजी धाम ग्राम बड़ां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन खान ने मंगलवार को निजी आवास पर कांग्रेस पार्षदों की बैठक ली। नेता प्रतिपक्ष हितेश सोनी ने बताया कि आगामी 3 नवम्बर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, खेल मंत्री अशोक चांदना सहित अन्य नेता बारां जिले के धार्मिक स्थल श्रीबड़ां बालाजीधाम ग्राम-बड़ा आयोजित पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल सम्मान तथा कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजन की तैयारियों, प्रचार प्रसार व अधिक से अधिक संख्या में लोगो को आयोजन में शामिल करवाने के लिए पार्षदों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रेवती गेरा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट दिग्विजय सिंह, पार्षद एडवोकेट हस्सान खान, पार्षद राज मोहम्मद, पार्षद शाकिर खान, पार्षद आदिल सालारगाज़ी, पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मुश्ताक चौधरी, सहवरित पार्षद औसाफ अहमद व सहवरित पार्षद प्रतिनिधि अंसार अहमद आदि उपस्थित थे।