महिलाओं को विभिन्न प्रकार के डांस सिखाने के लिए सपना डांस क्लासेज द्वारा निशुल्क विशेष शिविर का आयोजन 26 अप्रैल से 2 मई तक चलाया जाएगा। इस शिविर का समय एक घंटा 5 से 6 बजे का रहेगा। ये डांस शिविर सिर्फ महिलाओ के लिए आयोजित होगी। इसमें महिलाओ को राजस्थानी डांस, घूमर, भांगड़ा, क्लासिकल डांस सिखाया जाएगा।
सपना डांस क्लासेज की प्रभारी सपना गोयल ने बताया कि उन्होंने पहले भी लड़कियों के लिए डांस व पार्लर कोर्स का शिविर का आयोजन किया था।  वर्तमान में महिलाओं को विभिन्न डांस स्टेप सीखने की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए कई बार महिलाओं को बहुत खर्च करना पड़ता है। ये शिविर कंकाली माता मंदिर के सामने स्थित डांस क्लासेज में चलाया जाएगा। उन्होंने  बताया की शिविर के बाद सफल प्रशिक्षणार्थियों को वर्चुअल प्रमाण पत्र दिया जाएगा।