

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया रहे। कोटा के एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूनिया ने प्रदेश सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ भाजपा कोटा संभाग के “ठीया मिलन कार्यक्रम” का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक कल्पना देवी, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विधायक मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा की गौरवमयी उपस्थिति रही। प्रदेश सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक मनीष पारीक के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य विजय मित्तल व सुनीता सांमरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रही भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सदस्य और राष्ट्रीय कवयित्री शिवांगी सिंह सिकरवार ने बताया कि भाजपा ने एक नई संकल्पना के साथ संभाग के हर क्षेत्र के कलाकारों को आमंत्रित किया जिसमें कवि संजय शुक्ला, कवि भूपेंद्र राठौर, कवि प्रशांत प्रखर, कोटा के बड़े नाम कलाकार नंदू मस्ताना, कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के संस्थापक विवेक शर्मा सहित संभागभर के कई कलाकारों की उपस्थिति रही।
मासिक ठिया मिलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक चंद्रदीप हाड़ा, सह संयोजिका शालिनी पारीक और कार्यकारिणी सदस्य मदन प्रजापत सहित प्रकोष्ठ के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।