Spread the love

बारां/कवाई, 03 मई। भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने बताया कि मंडल महामंत्री रघुराज सिंह सादणी, महेंद्र मीणा बलदेवपुरा, पानाचंद नागर नयागांव, उपाध्यक्ष लाखन सिंह सीदणी, जुगल किशोर नागर हानीहेड़ा, चंद्रप्रकाश मीणा लोलाहेडी, गिर्राज मीणा सोलाहेडी, मंत्री गिरिराज प्रसाद शर्मा, कवाई राकेश भील सालपुरा, मुकुट मीणा नयागांव, प्रेमराज मीणा हाथी दिलोद, कमल सिंह भकरावदा, सत्येंद्र कवाई, रघुवीर निमोदा, मंडल प्रवक्ता मुकेश महावर सीदणी को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। नवनियुक्त सभी मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी गई।