बाजार शुक्ल परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना व एसडीएम संगीता यादव मौजूद
अनूप तिवारी
बाजार शुकुल,अमेठी- पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए थाना बाजारशुकुल परिसर में पीस कमेटी की बैठक गई ।जिसमे उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना संगीता यादव , क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अर्पित कपूर व थाना बाजार शुकुल प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने कई विशेष दिशा निर्देश दिए। जहां उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना संगीता यादव ने बताया की ईद का त्यौहार जिस तरह पहले होता था। वैसे ही मनाएंगे कोई नया कार्य नही किया जाएगा अगर करना है तो बिना शादी कार्यों की अनुमति के नहीं होगा ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण से आप लोग मनाएं अगर किसी ने उपद्रव किया तो उपद्रवियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही बात करते हुए क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अर्पित कपूर ने ईद का त्यौहार आपसी मिलन भाई चारे का ईद त्यौहार हिंदु मुस्लिम गंगा जमुनी तहज़ीब का प्रतीक हैं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मुसाफ़िरखाना संगीता यादव व क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर बाजार शुकुल थानाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जय करन सिंह, उप निरीक्षक गुलाब चंद्र पाल, उप निरीक्षक बुद्धि लाल रावत, उप निरीक्षक राम विभू सिंह, उप निरीक्षक राकेश सिंह व समस्त थाने का स्टाफ मौजूद रहा
वही आए इस मौके पर आए हुए थाना बाजार शुकुल क्षेत्र के सभ्रांत लोग व ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे|