छबड़ा 20 अप्रैल । छबड़ा मे भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल सप्लाई के समय मे परिवर्तन किया जा रहा है जिससे लोगो को गर्मी मे राहत मिल सके तथा पर्याप्त दबाव मे पेयजल उपलब्ध हो सके।
सहायक अभियंता शुभ्रा मीना के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल 2022 गुरूवार से गर्मी मे तापमान की अधिकता के कारण पेयजल सप्लाई के समय परिवर्तन किया जा रहा है जिससे लोगो को गर्मी मे राहत मिले एवं अलसुबह ही आमजन को पेयजल प्राप्त हो सके वहीं प्र्याप्त दबाव से पेयजल लोगो को मिल सके।
क्र.स. परिवर्तित समय क्षमता जलाश्य का स्थान
1 प्रातः 05 बजे 1200 के.एल. नागेश्वर पहाड़ी
2 प्रातः 05 बजे 600 के.एल. श्रीराम नगर
3 प्रातः 05 बजे 270 के.एल. नागेश्वर पहाड़ी
4 प्रातः 05ः15 बजे 600 के.एल. ग्रीन पार्क
5 प्रातः 05ः15 बजे 450 के.एल. किला वाला
6 प्रातः 05ः15 बजे 200 के.एल. आॅफिस केम्पस के अंदर