लोकेशन छबडा
रिपोर्टर माजिद राही
छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने आज अपने विधानसभा प्रवास के दौरान तीसरे दिन छिपाबड़ोद तहसील के कलमोदिया, ब्रह्माखेड़ी, कालाटोल, पथरी, पीपल खेड़ी, दीगोद जागीर,, हरनावदा शाहजी का दौरा करके अतिवृष्टि से उत्पन्न हुए बाढ़ के हालात से बाढ़ पीड़ितों से मिले एवं उन्हें सांत्वना दी। राठौड़ ने कहा कि भीषण बाढ़ से सब जगह भारी तबाही हुई हे इस दुख की घड़ी में कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
बाढ़ से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जल्द सर्वे करवा कर के किसानो के हुए नुकसान का मुहाव्जा दिलाया जाएगा।
पूर्व विधायक राठौड़ के साथ , बाबू लाल टाटू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, केदार नागर, हरी सिंह भील, रमेश मीणा ,मोहित गुप्ता नगर अध्यक्ष शकील , जूल्पीकार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता साथ थे।