छीपाबड़ौद उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजारी में पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  का आभार व्यक्त किया। सत्र 2022 के बजट घोषणा में ग्राम पंचायत बंजारी में उपस्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और जन समस्या की सुनी इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा, लोकेंद्र  सिंह चीकू बना सारथल सरपँच , सोभागमल नागर, केदारलाल नागर, अरबाज खान, मनोज मीणा, नरेंद्र गुजर्र, घनश्याम नागर, मुबारिक मंसूरी, सुरेश रेगर आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।