लोकेशन बारां
रिपोर्टर माजिद राही
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने बारां- झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के साथ हेलीकॉप्टर से जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और हालातों का जायजा लिया |
श्रीमती राजे ने राज्य सरकार से कहा है कि वह तत्काल ही बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें|
भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि श्रीमती राजे द्वारा हेलीकॉप्टर के जरिए जिले के अंता, सीसवाली ,शेरगढ़ तथा छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया| पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्षा एवं बाढ़ से उपजी परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की है| उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की अपील की है तथा उन्होंने सभी क्षेत्रों की जानकारी उन्हें अवगत कराने के लिए कहा है| श्रीमती राजे के साथ बारां – झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने भी हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों की वस्तु स्थिति को देखा और कहा कि हालात चिंताजनक है राज्य सरकार को चाहिए कि वह तत्काल राहत के कदम उठाए ताकि प्रभावित लोगों को अधिकाधिक मदद उपलब्ध हो सके | उन्होंने इस संदर्भ में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की है दूसरी ओर छबड़ा- छीपाबड़ौद में पूर्व मंत्री व विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने भी क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से उनकी समस्याएं जानी तथा जिला प्रशासन से प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने के लिए कहा है|