छीपाबड़ौद : भारतीय जनता पार्टी छीपाबड़ौद मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राजस्थान की पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे दिनांक 25 दिसंबर 2022 रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विजय संकल्प महाधिवेशन को संबोधित करने के लिए उम्मेद सिंह स्टेडियम कोटा में प्रातः 11:00 बजे पधार रही हैं। भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम मैं भाग लेने के लिए संपर्क कर रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसमें विधायक अनुज महाराज सिंह सिंघवी, मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर, पंचायत समिति प्रधान नरेश मीणा, हरनावदा मंडल अध्यक्ष हेमंत दोलिया, नगर अध्यक्ष अर्जुन सोनी, हरनावदा नगर अध्यक्ष संजय पारेता, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश धाकड़, महामंत्री छोटू लाल नागर, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी हितेश वैष्णव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इदरीश भाई, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमीन भाई नीमथुर, सत्यनारायण मेहता इत्यादि द्वारा गांव में जाकर संपर्क किया जा रहा हैं।