बारां, 28 अप्रैल। विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़ के निर्देशानुसार व महिला जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता की सहमति से पिंकी गोयंनका व मंजू आनंद गर्ग को जिला महामंत्री बारां नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर रानी चोपड़ा को नियुक्त किया। नीतू गुप्ता की सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें मानवाधिकार महिला जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण, आतंकवाद व मानवाधिकार हनन जैसी  जघन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखेंगे तथा शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए उनका सहयोग पीड़ित व्यक्ति की जनहित व न्याय हित में सहायता करेंगे। नीतू गुप्ता ने बताया कि जल्दी ही वह कार्यकारिणी का विस्तार करके उसकी घोषणा करेगी।