Spread the love

 

रामगंजमंडी शहर में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर विशाल निशान यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमे हर साल की तरह इस बार भी श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में श्री श्याम फाउंडेशन के तत्वाधान में श्याम प्रेमियों ने 1100 निशान लेकर यात्रा को भव्य स्वरूप दिया। वही यात्रा का शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 

यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। जिसमे महिला, पुरुषो, युवक-युवतियों द्वारा यात्रा की अलग-अलग श्रेणी में रख कर भव्य आयोजन किया गया। बैंड बांजों, ढोल की धुन पर थिरके हुए श्याम प्रेमी आगे बढ़े। इस दौरान श्याम प्रेमियों ने यात्रा में खाटू श्याम को विराजित कर आकर्षक रूप में सजाया। और रथ में स्थापित कर यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसके बाद यात्रा सुकेत रोड़ होते हुए सुविधा नगर श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंची। जहा श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम का 21 किलो मावे का केक काट काट कर जन्मोत्सव मनाया।