लोकेशन छबडा

रिपोर्ट माजिद राही

भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष आदरणीय लालजी देसाई जी के नेतृत्व में *आज़ादी गौरव यात्रा* जो गुजरात के साबरमती आश्रम से निकल कर लगातार धूप ,गर्मी ,बरसात सहते राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष *आदरणीय हेम सिंह जी शेखावत* के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्य जिलों से निकलते हुए हरियाणा से दिल्ली को पदयात्रा के रूप में आगामी 01 जून को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट दिल्ली पहुँचने वाली है,
बारां कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष जाकिर खान ने बताया कि भारतीय कांग्रेस सेवा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालजी देसाई जी के नेतृत्व में निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा में आज सभी कांग्रेस सेवादल के साथी रैली समापन के कार्यक्रम मे 1 जून 2022 को प्रातः 6:00 डॉक्टर अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड नई दिल्ली 110055 पर सेवादल की आवाज़ को बुलंद करेगें।
खान ने बताया कि जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव के नेतृत्व में आगामी 1 जून 2022 को आजादी की गौरव यात्रा प्रातः 6:00 डॉक्टर अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड दिल्ली से राजघाट दिल्ली को प्रस्थान होगी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सेवादल को मजबूत बनाने का कृत संकल्प लेते हुए सभी साथी आज दिल्ली रवाना हुए
दिल्ली रवाना होने वालों में प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अशरफ देशवाली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी नासिर मिर्ज़ा, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज शर्मा,रहीम खान, अटरू ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश झारखंड, विधानसभा अध्यक्ष ओम वैष्णव,जिला सचिव कुलदीप मीणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता रवाना हुए