हर दिन पृथ्वी दिवस मनाना चाहिए:- रामपाल नकीपुर क्षेत्र के गांव नकीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर फलदार व छायादार पौधे लगा कर पर्यावरण की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस उपलक्ष्य पर पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी रामपाल नकीपुर की अध्यक्षता में एक दर्जन पौधरोपण किया गया।जिस दौरान पर्यावरण प्रेमी रामपाल ने लोगों को विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु लोगो को शपथ दिलायी।साथ ही पर्यावरण प्रेमी ने स्थानीय ग्रामीणों को समय समय पर पेड़ पौधे लगाने की सलाह दि।उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे पर्यावरण के खतरे को देखते हुए हमें सभी को सचेत रहने की जरूरत है। हमें वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए साफ-सफाई के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की जरूरत है।स्थानीय ग्रामीणों को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाने, पौधारोपण करने, पक्षियों-पशुओं के प्रति संवेदना, पक्षियों के लिए पानी पॉट रखने, पाॅलीथिन का उपयोग ना करने को लेकर प्रेरित किया।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांव को हरा भरा बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण हेतु प्रेरित करते हुए पौधारोपण कराया गया।साथ ही सभी से अनुरोध किया पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाये। मौके पर उपस्थित अनिल आर्य ने स्कूल के बच्चो को पर्यावरण का संदेश देते हुए बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है। अगर जीवन में हर साल एक पेड़ भी लगाया जाए और उसकी देखभाल की जाए तो पर्यावरण पर मंडरा रहे संकट को दूर किया जा सकता है साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक है। इसलिए हर बच्चे को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे पौधरोपण करेंगे। पेड़-पौधों की देखभाल करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित मदन श्योराण,मनोज सिंघानी, कमलेश आर्या,पिंकी बुगालिया,आरती पायल, रोशनी देवी,राहुल , रविन्द्र,मनोज, स्कूल के दो दर्जन भर बच्चे उपस्थित रहे।