संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, की 132 वीं जयंती के अवसर पर सैकड़ों लोग अंबेडकर सर्किल पहुंचे। एसडीएम साहब श्रीमान जनक सिंह जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया और माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने संभाषण ने बताया कि बाबा साहब ने विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हमें दिया साथ ही एक समरसता का संविधान भारत को सौंपा। बाबा साहब ने कई पुस्तकों की रचना की। अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की। उनके समय के वे सबसे अधिक शिक्षित और डिग्री धारी व्यक्ति थे।उनकी विचारधारा से ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई। श्रेष्ठ कानून मंत्री रहे।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान प्रेम सिंह मीणा ने कैंडल जलाकर माल्यार्पण किया।
विचार व्यक्त करते हुए श्रीमान प्रेम सिंह जी ने कहा कि बाबा साहब ने एससी, एसटी ,ओबीसी, और नारी जाति के लिए जो दिया है वह अतुलनीय है। आज बाबा साहब की ही देन है कि हम आर्थिक और सामाजिक रुप से आजाद हो रहे हैं। बाबा साहब की शिक्षाओं को ग्रहण करने की आवश्यकता है। समाज को शिक्षित होने संघर्ष करने और संगठित रहने की आवश्यकता है।
बाबा साहब ने जो हमें अधिकार दिए हैं उन्हें में सुरक्षित रखना है।
थाना अधिकारी श्री….. ने माल्यार्पण किया।
मौके पर उपस्थित व्याख्याता भीमराज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक गणेश कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक
उम्मेद सिंह मीणा, अध्यापक शंकर लाल वर्मा, अध्यापक चौथमल वर्मा, व्याख्याता महेंद्र यादव, अध्यापक गोकुल प्रसाद मेघवाल, अध्यापक घनश्याम यादव, प्रधानाध्यापक मुकेश वर्मा, अध्यापक बबलू वर्मा, अध्यापक बनवारी लाल वर्मा,कर्मचारी जिला अध्यक्ष नंदलाल केसरी , जिला सचिव कांग्रेस ब्रजराज मीणा, कंपाउंडर मोहनलाल मेहरा, टेक्नीशियन बनवारी लाल वर्मा आदि ने माल्यार्पण किया। ईमित्र संचालक सुरेंद्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, चौथमल वर्मा, ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर हर्ष जताया।