Spread the love

भीषण गर्मी के कारण वर्तमान में जीव, जन्तु, मनुष्य सभी बेहाल हो रहे है। इस गर्मी में आमजन को शीतल जल उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान करने के लिए श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट बारां द्वारा बारां शहर में शीतल जल मंदिर प्याऊ संचालित की जा रही है।
श्री पाश्र्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बारां शहर में आमजन को गर्मी के मौसम में शीतल जल सुगमता से उपलब्ध करवाए जाने के उद्वेश्य से बारां शहर में तीन स्थानों पर प्याऊ का संचालन किया जा रहा है। आज उनके द्वारा दीनदयाल पार्क, नगर परिषद के सामने एवं विवेकानन्द पार्क के बाहर सब्जीमण्डी परिसर में संचालित शीतल जल मंदिर प्याऊ पर पहुंच कर आमजन को अपने हाथों से शीतल पेयजल पिलाया गया। श्रीमती भाया ने बताया कि पूरे गर्मी के मौसम में यह सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहेगी।