छबडा विधायक व पूर्व मंत्री विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने जलदाय विभाग अधिषाशी अभियन्ता छबडा को पत्र लिखकर छबडा नगर मे होने वाली जल सप्लाई के समय मे परिवर्तन से छबडा नगर के आमजन को होने वाली परेशानियो की और आकर्षित किया है। विधायक सिंघवी ने बताया कि अभी शादी विवाह का समय चल रहा है। विधालयो मे परीक्षा का समय है। ऐसे समय पर जलदाय विभाग द्वारा जल सप्लाई का समय सुबह 5 बजे का करने के कारण महिलाओ को काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा है। विभाग द्वारा प्रेस नोट जारी करके पानी की सप्लाई का समय प्रातः 5 बजे कर दिया। जिसका कई परिवारो को पता भी नही था जिसके कारण कई परिवार के लोग पानी से वंचित रह गये। इस संबंध मे छबडा नगर की जनता मे काफी आक्रोश है। जन भावनाओ को ध्यान मे रखते हुए विभाग द्वारा पूर्व की भांती जल का वितरण किया जाये जिससे जल उपभोक्ताओ को किसी भी प्रकार की परेशानियो का सामना नही करना पडे।