छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं pwd मंत्री भजन लाल जाटव को पत्र लिखकर के अवगत कराया की वर्ष 2021 में अति वृष्टि से 49 पुलिया तथा वर्ष 2022 में 33 पुलिया कुल 2 वर्षों में 82 पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिनका मरम्मत एवं पुनः निर्माण होना अतिआवश्यक है जिनका बजट आवंटन अपेक्षित है।
इन सभी पुलियाओं के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है ।जिससे आम जन को परेशानी होने से सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है।
करण सिंह राठोड ने मुख्यमंत्री एवं pwd मंत्री से 2 वर्षो के अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुलियाओं के नवनिर्माण हेतु 18.28 करोड का बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।