बारां। जिले में रविवार को विश्व मजदूर दिवस पर क्षय मुक्त बारां अभियान का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि राज्य सरकार के अनुसार 1 मई (विश्व मजदूर दिवस) से 1 जुलाई (चिकित्सक दिवस) तक द्विमासिक क्षय मुक्त राजस्थान अभियान” संचालित किया जाएगा। यह अभियान रविवार विश्व मजदूर दिवस से प्राप्त किया गया है। इसमें आमजन को क्षय रोग के लक्षण, उपचार व बचाव की जानकारी दी जाएगी। जिले में क्षय रोग से बचाव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक चिंहित करने, जांच, उपचार और निशुल्क दवाइयां दी जाती है। बारां जिले को क्षय मुक्त करने में चिकित्सा विभाग, अाशा सहयोगिनी सहित गैर सरकारी संगठन भी काम कर रहे हैं। क्षय मुक्त राजस्थान अभियान में रविवार को क्षय रोग सुपरवाइजर (एसटीएस) राजकुमार नंदवाना ने क्षय रोग के लक्षण, उपचार व रोकथाम के बारे मे जानकारी दी।