-बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र के बमुलिया कला गांव की घटना


कोटा, 20 नवम्बर। बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र खेत पर रास्ते को लेकर विवाद के चलते बदमाशों ने एक 40 वर्षीय किसान पर धारदार हथियार तलवार गंडासे से हमला कर दिया। घायल किसान पूरण सिंह पुत्र बद्रीसिंह निवासी गांव बंबुलिया कला अंता जिला बारां को गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

अंता थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति पूरन सिंह पुत्र प्रदीप सिंह बड़वा चौराहे पर एक दुकान पर बैठा हुआ था। जहां शंभू सिंह, शैतान सिंह, विक्रम सिंह व सूरत सिंह ने तलवार गंडासे धारियों से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि पूरन सिंह व शंभू सिंह के खेत आसपास है। खेत पर रास्ते को लेकर उनके बीच 2 साल से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी है। आज पूरण सिंह खेत पर काम करके घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान वह बड़वा चौराहे पर एक दुकान पर रुका। जहां बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर हाथ पैर व कई अन्य जगह गंभीर चोट आई। पूरण सिंह घटना स्थल पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। परिजनों को पता चलते ही घायल को तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
इधर पुलिस ने घायल किसान के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, अनुसंधान जारी है

http://श्रद्धा मर्डर केस में यह हुआ बड़ा खुलासा, आफताब ने यह कबूला, देखिए ।