लोकेशन मांगरोल

रिपोर्टर महावीर सुमन

किसानों कीविभिन्न समस्याओं को लेकर भी उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मांगरोल के तत्वाधान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री पीयूष विजय और भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दशरथ सिंह राजावत के संयुक्त नेतृत्व में किसानो को मुआवजा देने व लहसुन की खरीद करने, खाद की काला बाजारी रोकने संबंधी कई समस्याओं को लेकर उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर उपखंड अधिकारी महोदय मांगरोल को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से किसानो को राज्य सरकार के द्वारा घोषित मुआवजा मिलने में आ रही तकनीकी समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी महोदय को अवगत कराया गया ।मुआवजे के पोर्टल को फिर से चालू करके किसानो के खातो में तत्काल मुआवजा राशि पहुंचाने की मांग की गई इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण पारेता नगर मंडल महामंत्री संजय गालव युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत चौरसिया युवा मोर्चा जिला महामंत्री योगेश गौतम ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सुमन एस सी मोर्चा अध्यक्ष खेमराज रेगर, किसान मोर्चा महामंत्री मांगीलाल गोस्वामी, पुरुषोत्तम विजय, महेंद्र सिंह राजावत,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ललित सुमन, रामस्वरूप नागर, नगर मंत्री बबलू सुमन, नगर मंडल उपाध्यक्ष मुनव्वर हुसैन, ओम प्रकाश सुमन, रमेश गोस्वामी, चशमुद्दीन काजी, छीतर लाल सुमन, हरीशंकर सुमन , रामदयाल गौड़, रघुवीर गोचर, पूरूषोत्तम सोनी, लव कुमार गोस्वामी, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे