आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों की डिग्रियां निशुल्क प्रदान की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा कैंप लगाया जा रहा है। पहले भी विवि तीन बार कैंप लगा चुका है, लेकिन कॉलेजों द्वारा डिग्रियां नहीं ले जाई जा रही हैं। ऐसे में विवि द्वारा 22 अप्रैल से एक बार डिग्रियों का वितरण किया जा रहा है। अलग-अलग तारीख पर कॉलेज कोड के अनुसार डिग्रियां दी जाएंगी।

आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में छात्रों की परेशानी को देखते हुए 2015 से 2021 तक की डिग्रिया निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए विश्विवद्यालय के छलेसर कैंपस में डिग्री और अंकतालिका के लिए कैंप लगाया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 22 अप्रैल से पांच मई तक डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके लिए सभी कॉलेज संचालकों को जानकारी दे दी गई है। कॉलेज प्रबंधकों की ओर से भेजे गए कर्मचारी को कॉलेज का लेटर, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ लाना होगा। तभी डिग्री दी जाएंगी।

कॉलेज कोड के अनुसार मिलेगी डिग्री
22 अप्रैल को 01 से 50 तक,
23 अप्रैल को 51 से 100 तक,
25 अप्रैल को 101 से 200 तक,
26 अप्रैल को 301 से 400 तक,
28 अप्रैल को 401 से 500 तक,
29 अप्रैल को 501 से 600 तक,
30 अप्रैल को 601 से 700 तक,
2 मई को 701 से 800 तक
4 मई को शेष कॉलेजों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। 5 मई को आवासीय इकाइयों के सभी पाठ्यक्रम को डिग्री व अंकतालिका