लोकेशन छीपाबड़ौद ।

रिपोर्ट – प्रधान संपादक क्रिश जायसवाल

छीपाबडोद खजुरिया ल्हासी बांध पर सेकड़ो लोगो को अपनी जान पर खेलकर अवेध रूप से मछलियों का शिकार करते हुए देखा जा सकता हे प्रतिबंध होने के बाद भी बांध में इन मछली पकड़ने वालों के विरुद् आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई केस बनाया गया है। जानकारी के अनुसार मत्स्य विभाग के अधिकारीयो द्वारा निरिक्षण पर नहीं आने से मछलियों का शिकार करने वालो के होंसले बुलंद हो रहे हे कई बार पुलिस के जवान निरिक्षण पर आते हे तो शिकारी पुलिस को देखकर भाग निकलते हे मछलियों का शिकार करने वाले बांध के गेटो के नजदीक ही अवैध रूप से जाल डालकर और बड़े-बड़े लमडोरे डालकर मछलियों का शिकार करते है। हाट बाजारों में होटलों में मछलियों को अवैध रूप से बेचते देखा जा सकता है। क्षेत्र में मछलियों का शिकार रोकने के लिए विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे मछली का शिकार बने वालों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। वही जल संसाधन विभाग छबड़ा के सहायक अभियंता चंद्रभान सिंह ने बताया कि जब भी हम बांध के गेट बंद करते हैं तो कुछ लोग आकर बांध के गेट के नजदीक जाल डालकर अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने लग जाते हैं गेट के नजदीक पानी बहुत ही गहरा है जिससे अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है हमारे द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है हम भी अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने वाले लोगों से परेशान हैं इनकी देखरेख की जिम्मेदारी मत्स्य विभाग की होती है लेकिन मत्स्य विभाग के अधिकारी यहां कभी निरीक्षण नहीं करते