छीपाबड़ोद में अंबेडकर जयंती के मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
युवा नेता रघुवीर वर्मा (उपसरपंच प्रतिनिधि)के नेतृत्व मे अम्बेडकर जयन्ती पर हनुमान चौराहा से ढोलम चौराहा बाबासाहेब अम्बेडकर सर्किल तक मोटरसाइकिल रैली निकाली वर्मा ने बताया कि अम्बेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता डाक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की व बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान हेमंत मीणा,अनिल मीणा, राजेश मीणा, विष्णु ,अरविंद,लोकेश, मुकेश,देवेंद्र,दिलखुश,श्यामसुंदर, पवन वर्मा ,मोनू वर्मा,रोहित वर्मा सुरेन्द्र ऐरवाल मुडकी आदि युवाओ ने बडे जोश व धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई ।